Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsInvestigation Ordered After 50 000 INR Charged for Hip Surgery in District Hospital
सीएमएस ही करेंगे अपने चालक पर लगे आरोपों की जांच

सीएमएस ही करेंगे अपने चालक पर लगे आरोपों की जांच

संक्षेप:

Rampur News - कूल्हे के आपरेशन के नाम पर मरीज से 50 हजार रुपये लेने के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि जिला अस्पताल के सीएमएस के चालक ने मरीज से पैसे लिए, लेकिन आपरेशन के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ। मरीज को अब अलीगढ़ रेफर किया जा रहा है।

Jan 10, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

कूल्हे के आपरेशन के नाम पर मरीज से 50 हजार रुपये लेने के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश कर दिए हैं। हालांकि, यह जांच जिला अस्पताल के सीएमएस को ही सौंपी गई है। जिनके चालक पर मरीज के आपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम जिवाई कदीम निवासी सुरजीत सिंह ने सीएमओ से शिकायत करते हुए बताया कि उसके जीजा सूर्य प्रकाश उर्फ रवि का काफी समय पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिस कारण उनका पैर तीन जगह से टूट गया था। इस बीच उनके रिश्तेदार ने संपर्क किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो इस समय जिला अस्पताल के सीएमएस का चालक है। सीएमएस के चालक ने आश्वासन दिया कि जिला अस्पताल में अच्छे से आपरेशन करा देंगे, इसके बदले में 50 हजार रुपये देने होंगे। सुरजीत के अनुसार इसके बाद जिला अस्पताल में सूर्य प्रकाश का कूल्हे का आपरेशन हुआ लेकिन कोई पार्ट्स डाला नहीं गया। आपरेशन के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सुरजीत सिंह के अनुसार अब मरीज को अलीगढ़ रेफर करने की सलाह दी जा रही है। तीमारदारों के अनुसार अब वह सीएमएस के चालक से पैसे मांग रहे हैं तो वह कह रहा है कि ये रुपये तो आपरेशन करने वाले हड्डी के सर्जन के पास चले गए हैं।