आरोपी पुलिस वालों की जांच में जुटे छह सीओ
Rampur News - रामपुर पुलिस कर्मियों पर रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच छह सीओ को सौंपी गई है। जांच के दौरान अवैध कार्य में शामिल सिपाहियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा है कि...

रामपुर पुलिस कर्मियों पर लगे घूसखोरी के आरोपों की जांच जपनद के छह सीओ को सौंपी गई है। सभी सीओ अपने सर्किल क्षेत्र में आने वाले थानों और चौकियों के सिपाहियों की जानकारी जुटाएंगे। इस मामले की सभी सीओ की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। जनपद में 18 थाने है। इसमें से अधिकांश थानों के सिपाहियों पर अवैध कार्य में शामिल होकर वसूली करने के आरोप लगे है। इसकी एक सूची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि,यह पहला मौका नहीं है,जब पुलिस कर्मियों पर आरोप लगे है। इससे पहले भी कई बार पुलिस कर्मियों पर वसूली के आरोप लग चुके है। यह बात अलग है कि अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। अब सोशल मीडिया पर सूची वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद मामले में कार्रवाई होने की उम्मीद जगी है। वहीं, इस मामले में एसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि सूची को कई बार अपडेट किया जा रहा है। पहले वायरल हुई सूची में कम नाम थे। बाद में अपडेट कर नामों को जोड़ा गया। पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच सभी सीओ की दी गई थी। जांच में जो भी सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रूपए लेते हुए भी पकड़े जा चुके है पुलिस कर्मी
रामपुर। जनपद में कई दरोगा को रिश्वत लेते हुए भी एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया है। इसमें स्वार और गंज थाना भी शामिल है। इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भी भेजा जा चुका है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


