बीजी सीरीज घोटाला: उप परिवहन आयुक्त ने खंगाले अभिलेख, कर्मचारियों से की पूछताछ
Rampur News - रामपुर में बीजी सीरीज वाहन पंजीकरण के मामले में जांच शुरू हो गई है। उप परिवहन आयुक्त ने कर्मचारियों से पूछताछ की और कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। एआरटीओ समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।...

रामपुर। बीजी सीरीज प्रकरण को लेकर सोमवार को बरेली जोन से उप परिवहन आयुक्त रामपुर संभगाीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद कार्यालय के अभिलेखों को देखा। करीब आधा घंटे रूकने के बाद वह वापस चले गए। हालांकि, शासन को भेजे गए निलंबन और नए कार्यभार पर उन्होंने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक वहां से ऐसा आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। शासन की ओर से सरकारी वाहनों की अलग से पहचान रखने के लिए जी सीरीज के पंजीकरण नंबर सिर्फ सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित हैं। जिसके तहत एजी, बीजी, सीजी, डीजी सीरीज के नंबरों को आम वाहन स्वामियों को आवंटित नहीं किया जा सकता है।
मगर रामपुर में इस सीरीज को जारी कर दिया गया। जिसके बाद मामला संज्ञान में आया तो इस प्रकरण में जांच बैठ गई। जांच के दौरान एआरटीओ समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया गया। सोमवार को उप परिवहन आयुक्त कमल गुप्ता और आरटीओ राजेश सिंह रामपुर पहुंचे और अधिकारियों के साथ ही अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। जबकि,कार्यालय में मौजूद अभिलेखों को भी देखा गया। - बीजी सीरीज को लेकर मामले की जांच चल रही है। इस प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा चुका है। निलंबन और नई तैनाती को लेकर अभी आदेश नहीं आया है। - कमल गुप्ता,उप परिवहन आयुक्त बरेली जोन। अज्ञात की तलाश में जुटी पुलिस रामपुर। रविवार रात बीजी प्रकरण में एआरटीओ रामपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया। इस केस में एक अज्ञात का नाम शामिल किया गया है। इसी अज्ञात नाम की तलाश और पहचान के लिए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से भी एआरटीओ कार्यालय जाकर पूछताछ की गई। सीरीज खोलने पर शासन आदेश का हुआ उल्लघंन रामपुर। सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित की गई सिरीज के नंबर निजी वाहनों को जारी करने के मामले में जांच में सामने आया है कि सीरीज खोलने में शासन के आदेश का उल्लघंन किया गया है। नियमों के अनुसार हर सीरीज को खोलने से पहले उसका प्रसार किया जाता है। लेकिन,इस सीरीज को लेकर ऐसा नहीं किया गया। ----------- इन निजी वाहनों को जारी हुए सरकारी नंबर वाहन संख्या बाइक 8266 कार 658 ट्रैक्टर 445 हार्वेस्टर 40 मोपेड 60
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




