चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेंगे 1.50 लाख रुपये

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - जिला खेल कार्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रक्रिया खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के अंतर्गत होगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रति माह 1.50 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा। आवेदन पत्र 10 अप्रैल तक जमा करने होंगे।

चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेंगे 1.50 लाख रुपये

जिला खेल कार्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया खेल निदेशालय,उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और जूडो सहित कुल 15 खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय के रूप में प्रति माह 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह व्यवस्था खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

इच्छुक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन पत्र दो प्रतियों में दस अप्रैल को शाम चार बजे तक जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने ओलंपिक, विश्व कप, एशियन या कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया हो। साथ ही अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।