प्यार के लिए राशिदा बनी रानी, मंदिर में रचाई शादी

Feb 27, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - समोदिया में राशिदा ने राजपाल से प्यार कर छह साल बाद विवाह किया। दोनों ने मंदिर में फेरे लिए और कोर्ट मैरिज भी की। अलग-अलग समुदाय होने के कारण परिवार ने सहमति नहीं दी। इसके चलते प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। पुलिस ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें घर पहुँचाया।

प्यार के लिए राशिदा बनी रानी, मंदिर में रचाई शादी

समोदिया। छात्रावस्था में हुई मुहब्बत करीब छह साल बाद विवाह के बंधन में बंध गई। अपने प्यार को पाने के लिए राशिदा रानी बन गई और अपने प्रेमी राजपाल संग मंदिर में फेरे ले लिए। इतना ही नहीं शादी को कानूनी जामा पहनाने के लिए उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की। मामला दो समुदायों का होने के कारण प्रेमी जोड़े ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरदिया निवासी राशिदा की करीब छह साल पहले पढ़ाई के दौरान ही क्षेत्र के ही बथुआखेड़ा गांव निवासी राजपाल से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को नहीं पता।

मुहब्बत परवान चढ़ी तो विवाह तक बात पहुंच गई। लेकिन, दोनों अलग अलग समुदाय के होने के कारण परिवार और समाज ने इसकी इजाजत नहीं दी। जिस पर दिसंबर माह में दोनों ने खामोशी से अपने-अपने घरों से निकलकर राशिदा ने रानी बनकर राजपाल के साथ एक मंदिर में फेरे ले लिए। बाद में कानूनी जामा पहनाने के लिए 10 दिसंबर को रजिस्ट्रार द हिन्दू मैरिज एक्ट की कोर्ट में विवाह पंजीकरण कराया और प्रमाण पत्र प्राप्त कर किया। बाद में दोनों अपने - अपने घर चले गए। काफी दिनों तक किसी के परिजनों को भनक तक नहीं लगी। करीब चार-पांच दिन पहले मामले यह बात जब परिजनों को पता चली तो तनाव बढ़ गया। आरोप है कि राशिदा और राजपाल को अपनी जान का डर सता रहा है। परिजनों के गुस्से और संभावित खतरे को देखते हुए प्रेमी जोड़ा गुरुवार को स्वार कोतवाली पहुंचा। वहां उन्होंने पुलिस के सामने पेश होकर अपनी जान को खतरा बताया और सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट किया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, बात नहीं बनी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेमी जोड़े को सुरक्षा घेरे में लिया और उन्हें सकुशल उनके गांव तक पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रेमी जोड़ा कोतवाली आया था। युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें सुरक्षा के साथ घर भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।