Rampur News: सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज में छात्रों ने दिखाए नवाचार के मॉडल

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्रों द्वारा मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार को प्रोत्साहित करना था। इसमें स्मार्ट तकनीक, वेस्ट मैनेजमेंट, और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए।

Rampur News: सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज में छात्रों ने दिखाए नवाचार के मॉडल

Rampur News: रामपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक में मंगलवार को सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी सोच, समस्या समाधान की क्षमता तथा समाजोपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं तकनीकी समस्याओं पर आधारित अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें स्ट्रीट लाइट सिस्टम, एआई बेस्ड स्मार्ट स्टूडेंट मैनेजमेंट सिस्टम, वेस्ट मैनेजमेंट वर्किंग मॉडल, सुरक्षित भारत-समग्र भारत और पॉल्यूशन कंट्रोल मशीन प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट तकनीक, प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षित एवं समग्र भारत की अवधारणा से जुड़े व्यावहारिक समाधान मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किए। प्रोजेक्टों का तकनीकी रूप से मूल्यांकन किया गया तथा विद्यार्थियों से उनके मॉडल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता, नवाचार और सामाजिक प्रासंगिकता के संबंध में जानकारी ली गई। मूल्यांकन के दौरान विद्यार्थियों के प्रयास, तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान के दृष्टिकोण की सराहना की गई। प्रधानाचार्य डीवी सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित तकनीकी ज्ञान का वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान में उपयोग करने का अवसर प्रदान करती है।

भविष्य में नवाचार को प्रोत्साहन

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवाचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रितु , मनोज कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सिमरत सिंह गिल समेत संस्थान के अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज कब आयोजित किया गया?−
सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन मंगलवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज में छात्रों ने दिखाए नवाचार के मॉडल