Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsIndian Kurmi Mahasabha Meeting Leadership Appointments and UGC Discussions in Bilaspur
कुर्मी महासभा ने लिया समाज के उत्थान का निर्णय

कुर्मी महासभा ने लिया समाज के उत्थान का निर्णय

संक्षेप:

Rampur News - बिलासपुर में भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक में समाज के विकास और यूजीसी पर चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें जिला संरक्षक, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव शामिल हैं। सभी को संगठन के हित में कार्य करने के निर्देश दिए गए और सुप्रीम कोर्ट के समर्थन में रणनीति तय की गई।

Feb 02, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

बिलासपुर। भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास तथा यूजीसी को लेकर चर्चा की गई और जिले एवं दो ब्लॉकों की कार्यकारिणियां गठित की गईं। सभी पदाधिकारियों को संगठन के हित में काम करने निर्देश दिए गए। सोमवार को यह बैठक रास डंडिया गांव स्थित एक पैलेस में आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव उमेश चंद्र पटेल इसके मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्ष नागेंद्र गंगवार की सहमति पर बृजलाल गंगवार, सुमित पटेल, देवेंद्र बाबू, महेश गंगवार एवं एलपी गंगवार को जिला संरक्षक, बांदूराम, मनीष गंगवार व खंदारी लाल को जिला उपाध्यक्ष, सुशील गंगवार को जिला महासचिव, जीवेन्द्र गंगवार, राकेश गंगवार व गंगाराम गंगवार को जिला सचिव, सरनाम को जिला संयुक्त सचिव, अविनाश गंगवार को जिला संगठन सचिव, एडवोकेट अमरपाल को विधिक सलाहकार तथा कमल पटेल को लेखाकार नियुक्त किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा बिलासपुर ब्लॉक के लिए राजेंद्र गंगवार व भूपेंद्र गंगवार तथा मिलक ब्लॉक के लिए मोर सिंह पटेल व धर्मेंद्र गंगवार क्रमशः अध्यक्ष व महासचिव मनोनीत किए गए। साथ ही अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा हुई। जिलाध्यक्ष ने सभी को शपथ ग्रहण कराई और नियुक्ति पत्र सौंपे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर मिष्ठान्न भी खिलाया गया। निर्णय हुआ कि बिल का समर्थन करते हुए सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख का इंतजार किया जाए और तदानुसार आगामी रणनीति तय की जाए। बैठक में उदयवीर, महिपाल गंगवार, राजेश गंगवार, संजीव गंगवार, सचिन गंगवार, राजवीर, अजय कुमार, मनोज गंगवार, सर्वेश गंगवार, तेजपाल, राकेश गंगवार, प्रियांशु गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, अंकित गंगवार, अरविंद गंगवार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।