Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsIndian Kurmi Mahasabha Demands Action Against Social Media Comments Targeting OBC SC ST Communities
जाति विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी

जाति विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी

संक्षेप:

Rampur News - भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणियाँ समाज में विद्वेष और तनाव फैला रही हैं, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है। उन्होंने कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Feb 07, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया पर जाति विशेष को लेकर को गई टिप्पणी के मामले में भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को भारतीय कुर्मी महासभा के जिला महासचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली परिसर पहुंचे।जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमे उन्होंने लिखा कि समाज के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र, अपमानजनक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाली भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणिया की है।आरोप है कि जिससे न केवल उक्त वर्ग की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुँची है, बल्कि प्रभावित लोगों में भारी आक्रोश, मानसिक पीडा एवं असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न हुई है।आरोप

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लगाया कि आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए जानबूझकर सामाजिक विद्वेष, वैमनस्य एवं तनाव फैलाने की मंशा से पोस्ट की गई है।ऐसे में समाज के दो वर्ग ने कभी टकराव की स्थिति बन सकती है जिससे कानून का उल्लंघन भविष्य में हो सकता है।उन्होंने सभी पर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए शिकायती पत्र के साथ पोस्ट के स्क्रीनशॉट संलग्न किए है।