सड़कों के गड्ढे बने शहरवासियों के लिए मुसीबत
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - शहर की सड़कों पर गड्ढों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। मुख्य मार्गों और मोहल्लों की सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है, जिससे बाइक और साइकिल सवार चोटिल हो रहे हैं और जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

शहर की सड़कों पर बढ़ते गड्ढे अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों की सड़कों तक जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई स्थानों पर तो वाहन चालकों को बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे जाम की स्थिति भी बन जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


