अपनों का कत्ल करने में भी नहीं कांपते हाथ...पांच साल में 50 जिंदगियां हुईं खत्म

Apr 07, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में पिछले पांच वर्षों में 50 हत्याएं हुई हैं, जिनमें परिवारिक कलह और संपत्ति विवाद मुख्य कारण रहे हैं। हंसी-खुशी वाले घरों में अब सन्नाटा है। कई मामलों में मामूली विवादों ने जानलेवा मोड़ ले लिया। रिश्तों की टूटन ने समाज में गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

अपनों का कत्ल करने में भी नहीं कांपते हाथ...पांच साल में 50 जिंदगियां हुईं खत्म

रामपुर। जिन घरों में कभी हंसी गूंजती थी, वहीं अब सन्नाटा पसरा है। जिन हाथों को सहारा देना था, उन्हीं हाथों ने जान ले ली। जिले में पिछले पांच सालों के भीतर 50 ऐसी वारदातें सामने आई हैं, जहां खून का रिश्ता ही अपनों के खून का प्यासा बन गया। इन घटनाओं ने रिश्तों की बुनियाद को हिला दिया है। इन घटनाओं ने समाज में रिश्तों के बदलते स्वरूप और बढ़ती पारिवारिक कलह पर गंभीर सवाल खड़े दिए हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अधिकांश घटनाओं के पीछे संपत्ति विवाद, घरेलू कलह, शक, नशे की लत, रुपये का लालच और रंजिश प्रमुख कारण रहे हैं।

कई मामलों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। कुछ उदाहरण हैं, इन हत्याओं के पीछे की वजहें अलग-अलग जरूर हैं लेकिन जड़ एक ही है... टूटते रिश्ते।दहेज हत्या का विवरण::साल केस2022 242023 172024 82025 142026 4-------पांच साल में हुई हत्या का विवरणसाल केस2022 282023 292024 212025 152026 6---------कुछ ऐसे मामलों पर एक नजर::केस-1सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामपुर में अधिसूचना इकाई में तैनात सिपाही सोनू ने अवैध संबंधों के शक में अपनी सिपाही पत्नी रिंकी की हत्या कर शव मुरादाबाद में रामगंगा नदी में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति और उसके जीजा को गिरफ्तार किया था।केस-2पटवाई थाना क्षेत्र के एचौरा गांव में रहने वाले राजेंद्र शर्मा की उनकी पत्नी उषा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहे के हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोप था कि उषा का एक व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग था। जिसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया था।केस-3शाहबाद थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव निवासी नत्थू की उसके पोते अंकित ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें हत्या की बजह दादा-पोते की नाराजगी सामने आई थी। पूछताछ में सामने आया था कि दूसरी जगह शादी पक्की कराने से अंकित खुश नहीं था। जिस कारण उसने दादा की हत्या कर दी थी।इस मामले का भी पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया था।केस-4स्वार थाना क्षेत्र के रहमतगंज में दो भाइयों के बीच विवाद के चलते हुए मारपीट में बचाव कराने आए सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीआरपीएफ जवान के रिश्ते के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।