
वायरल बुखार, सिर में दर्द के मरीज बढ़े
संक्षेप:
Rampur News - मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही डायरिया, सिरदर्द और आंखों की समस्याओं के मरीज भी सरकारी अस्पतालों में आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम की...
Aug 28, 2025 11:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
मौसम में परिवर्तन से वायरल बुखार के रोगियों की संख्या पहले से अधिक हो गई है। बुखार के अलावा डायरिया, सिर में दर्द और नेत्र रोग से जुड़ी समस्याओं के मरीज भी उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में गुरुवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। मरीजों की लाइन डाक्टर कक्ष और पर्चा काउंटर के बाहर लगी थी। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों मौसम पल-पल बदल रहा है। इसीलिए लोगों को अपने खानपान के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। बीमार पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




