700 के ऊपर पहुंची जिला अस्पताल की ओपीडी
रामपुर के जिला अस्पताल में तापमान बढ़ने के साथ ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायरिया और सांस की समस्याओं से पीड़ित मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। डॉ. दशरथ सिंह के अनुसार, मरीजों को ठीक होने में 5 से 7 दिन लग सकते हैं। साफ पानी और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

रामपुर। तामपान में बढ़ोत्तरी के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ओपीडी पर सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार लग रही है। जिसमें ज्यादातर मरीज डायरिया और सांस की परेशानी के हैं। मार्च माह के अंत में जिला अस्पताल की ओपीडी रोजाना लगभग 200 से 300 के करीब थी,जो अब 700 मरीज रोजाना के पार हो गई है। सावधानी जरूरीजिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि अस्पताल में इस समय डायरिया के मरीजों की संख्या में एकदम से इजाफा हुआ है। इन मरीजों को ठीक होने में भी लगभग 5 से 7 दिन का समय लग रहा है।
डायरिया से बचने के लिए लोग साफ पानी,ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी का सेवन करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखे। लौकी,तोरई,टिंडे आदि सब्जियों का सेवन करें। दोपहर में घरो से जरुरी काम से ही बाहर निकले अन्यथा शाम के समय बाहर जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


