दिल्ली में मिली घपलेबाजी के रामपुर में जुड़ रहे तार, तीसरे दिन भी प्लाईवुड फैक्ट्रियों में आयकर का सर्वे जारी
Rampur News - रामपुर। मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तीसरे दिन भी आयकर विभाग की दिल्ली इकाई का सर्वे जारी है। सुरक्ष

मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तीसरे दिन भी आयकर विभाग की दिल्ली इकाई का सर्वे जारी है। सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठा हुआ है। सर्वे के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कुछ कर्मचारी केबल सामान लेने के लिए बाहर आ रहे है। इसके साथ ही मजदूरों के साथ की फैक्ट्रियों में मौजूद लोगों के मोबाइल किए जब्त कर लिए गए है। मालूम हो कि दिल्ली में एक बड़ी फर्म पर करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप है, जिसके तार रामपुर से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।
ऐसे में जिन फर्म से खरीददारी हुई है, वहां का रिकार्ड चेक किया जा रहा है, तीन दिन से रामपुर में चल रहे आयकर सर्वे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



