पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के समधी की प्लाईवुड फैक्ट्रियों में आयकर सर्वे

Feb 27, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की। तीन प्लाईवुड निर्माण इकाइयों पर सुबह 10 बजे से सर्वे शुरू हुआ। सुरक्षा बलों ने फैक्ट्रियों के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के समधी की प्लाईवुड फैक्ट्रियों में आयकर सर्वे

रामपुर। मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को आयकर विभाग की दिल्ली इकाई ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब 10 बजे सात वाहनों और सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची टीमों ने तीन प्लाईवुड निर्माण इकाइयों को अपने घेरे में लेकर सर्वे शुरू कर दिया। देर रात तक जारी इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्रियों के मुख्य द्वारों को बंद कर सुरक्षा का कड़ा पहरा बिठाया गया है। सर्वे के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव और बाईपास किनारे स्थित पूर्व सांसद के समधी एवं प्रमुख उद्योगपति मुनन खां और बबलू खां की साझेदारी वाली तीन इकाइयों पर सुबह दस बडे एक साथ ये कार्र‌‌वाई की गई।

एमएन इंडस्ट्रीज, एनजी प्लाईवुड एंड विनीयर और एमआई इंडस्ट्रीज पर एक के बाद एक अचानक सात कारों से टीमे पहुंची। साथ में अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी थे। जवानों ने तत्काल तीनों इकाइयों के गेटों को अपने नियंत्रण में ले लिया और अंदर-बाहर की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें फैक्ट्रियों के कार्यालयों में मौजूद वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों की फाइलों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स की सघन जांच कर रही हैं। कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल डेटा को भी खंगाला जा रहा है। घंटों से चल रही यह विभागीय कार्रवाई गुरुवार देर रात तक जारी रही।आयकर विभाग की ओर से फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही फैक्ट्रियों के बाहर स्थानीय लोगों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखते हुए प्रशासनिक अमला भी पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।