पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का आयोजन
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। प्राचार्य डा. नीत बिहारी लाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के महत्व और संगठन की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. नीत बिहारी लाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात जिला संगठन कमिश्नर स्काउट-गाइड नरवन्त कौर व जीतू कुमार और महाविद्यालय स्टाफ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्र की शुरुआत की। इस दौरान प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड के महत्व के बारे में बताया। रेंजर्स प्रभारी डा. नीलम मौर्य ने संगठन की कार्यप्रणाली और दुर्गम स्थानों पर दी जाने वाली सेवाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रोवर्स प्रभारी संघ रतन सिंह, डा. नीलिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


