ऐसी टीम बने जिसमें सभी वर्गों का हो प्र्रतिनिधत्व:भड़ाना
हिन्दुस्तान संवाद भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी रविंद्र भड़ाना ने सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों से साफ साफ कहा कि संगठन में सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व हो। सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह...
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी रविंद्र भड़ाना ने सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों से साफ साफ कहा कि संगठन में सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व हो। सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह मिले। सभी मोर्च पूरी सक्रियता के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
मंगलवार को रामपुर पहुंचे जिला प्रभारी भड़ाना आक्रामक मूड में नजर आए। उन्होंने पहले सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ अलग अलग बैठक की। इसके बाद सभी मोर्चों के अध्यक्षों और भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की। जिला प्रभारी ने साफ साफ कहा कि लोकसभ चुनाव नजदीक हैं।
सभी मोरचों की टीम ऐसी होनी चाहिए जो संतुलित हो। कोई भी निष्क्रिय कार्यकर्ता टीम का हिस्सा न बने। जिले की टीम के साथ मंडलों की टीम भी इन सब बातों को ध्यान में रखकर बनानी होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, जिला महामंत्री हंसराज पप्पू, प्रेम शंकर पांडे, जिला विस्तारक अरुण चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि, किसान मोर्चे के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
............
लोकसभा चुनाव पर रहा जिला प्रभारी का फोकस
जिला प्रभारी का पूरा फोकस लोकसभा चुनाव को लेकर रहा। कहा कि सभी जिलाध्यक्ष गांठ बांध लें कि लोकसभा चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ उतरना है। आने वाली सभी संगनठनात्मक कार्यों को पूरी तैयारी और सफलता के साथ संपन्न कराना है।
..........
पिछड़ा मोर्चा कार्यकारिणी भंग
जिला प्रभारी रविंद्र भड़ाना ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
.......................
किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन
जिला प्रभारी रविंद्र भड़ाना के हस्तक्षेप पर किसान मोर्चा की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। आज फिर से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने पूरन सिंह लोधी, लक्ष्मीकांत सैनी, सुरजीत सिंह कहलो, राजीव सिंह, सतपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, नंद किशोर गंगवार व रणधीर सिंह राणा को जिला महामंत्री, कुलदीप सिंह पन्नू, नवदीप सिंह, मुन्नी देवी, पृथ्वी सैनी और प्रमोद शर्मा को जिला मंत्री, यशपाल सिंह यादव को जिला कार्यालय प्रभारी, लाल सिंह प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष, सतवीर सिंह सागर को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। जयपाल सिंह, रामजी पांडे, नंद किशोर, सुरेंद्र सिंह यादव, अमरजीत सिंह, रमेश और नौबत सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया। 18 मंडल अध्यक्ष भी बनाए गऐ।