ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में पालिका कर्मचारियों ने तोड़े नाले के स्लैब

रामपुर में पालिका कर्मचारियों ने तोड़े नाले के स्लैब

रामपुर नगर के कई मुहल्ले में सफाई अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इसके तहत नालियों के स्लैब तोड़े गए। प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को काबू करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए...

रामपुर में पालिका कर्मचारियों ने तोड़े नाले के स्लैब
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 29 Jul 2020 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर नगर के कई मुहल्ले में सफाई अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इसके तहत नालियों के स्लैब तोड़े गए। प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को काबू करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद शनिवार से सफाई अभियान शुरू कर दिया गया था। यह अभियान बुधवार को भी जारी रहा।

शहर में ज्वाला नगर, सिविल लाइंस, पालिका परिषद रोड, जौहर रोड समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। पालिका के अफसर लगातार इस नजर रखे हुए हैं। इस दौरान सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक वीके मिश्रा के मुताबिक यह अभियान जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें