ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरकेमरी में पूर्व प्रधान पर लगाया पेड़ काटने का आरोप

केमरी में पूर्व प्रधान पर लगाया पेड़ काटने का आरोप

केमरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर सौंपते हुए पूर्व प्रधान पर दबंगई करते हुए पॉपुलर के पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया है। वहीं,...

केमरी में पूर्व प्रधान पर लगाया पेड़ काटने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 21 Oct 2021 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

केमरी/बिलासपुर। संवाददाता

केमरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर सौंपते हुए पूर्व प्रधान पर दबंगई करते हुए पॉपुलर के पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने तहरीर पर अभी कोई मुकदमा दर्ज नही किया है। मामला थाना क्षेत्र के सुहाग नंगला गांव का है।गांव निवासी विनोद कुमार अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गया और पूर्व प्रधान पर कई आरोप लगाने लगा। उसने आरोप लगाया कि गांव में उसकी व पूर्व प्रधान की जमीन पास-पास हैं। दोनों की भूमि में पेड़ भी लगे हुए हैं। लेकिन, पूर्व प्रधान ने चुपके से उसके खेत से पेड़ कटवा लिए। उसने जब इसका विरोध किया तो पूर्व प्रधान दबंगई करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। झगड़ा बढ़ने पर गांव के कुछ गणमान्य नागरिक पहुंच गए और बीज बचाओ करो झगड़े को शांत करवा दिया। बाद में पीड़ित परिवार सहित थाने पहुंच गया और पुलिस को तहरीर सौंपते हुए पूर्व प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने पर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उधर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार यादव ने घटना से अभिज्ञानता जताई है। उनका कहना है कि तहरीर प्राप्त होनें पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें