Rampur News: जिला चिकित्सालय में अज्ञात मरीजों के इलाज व पुनर्वास पर बैठक
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: रामपुर में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना की अध्यक्षता में अज्ञात मरीजों के बेहतर इलाज और पुनर्वास के लिए बैठक आयोजित की गई। अस्पताल में तीन अज्ञात महिला और एक अज्ञात पुरुष मरीज भर्ती हैं। सरकार की समिति के माध्यम से उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजने की योजना बनाई जा रही है।

Rampur News: रामपुर। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना की अध्यक्षता में अज्ञात मरीजों के बेहतर इलाज व पुनर्वास के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में तीन अज्ञात महिला व एक अज्ञात पुरुष मरीज भर्ती हैं, जिन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया है। अब शासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से उनके पुनर्वास केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है। इस समिति में एडीएम, सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीओ व वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज शामिल हैं। बैठक में वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज चांद बी, मेट्रन राधिका, चंचल और कविता मौजूद रहीं।


