राणा मिल के अध्याशी समेत दो लोगों पर केस दर्ज
Rampur News - बाहरी गन्ने की अवैध खरीद और तौल कांट पर गड़बड़ी में फंसे,यों ने मारा था छापा शाहबाद, संवाददाता। गन्ने की अवैध खरीद में राणा शुगर मिल के अध्याशी गुरबख्

गन्ने की अवैध खरीद में राणा शुगर मिल के अध्याशी गुरबख्श सिंह समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बाहरी गन्ना लाने वाला ट्रैक्टर-चालक भी शामिल है। सहकारी गन्ना विकास समिति रामपुर के सचिव की ओर से पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप यह भी है कि राणा मिल करीमगंज के तौल कांटों में भी गड़बड़ी पाई गई है। अवैध गन्ना भी जब्त किया गया है। पहली दिसम्बर को अपराह्न एक बजे गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह के नेतृत्व में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक जितेंद्र यादव और रामपुर समिति के सचिव कृष्णगोपाल गौतम ने राणा शुगर पर छापा मारा था।
मिल गेट पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली चेक की गई। सचिव का आरोप है कि गन्ना राणा मिल में सप्लाई के लिए लाया गया था, लेकिन चालक पर्ची दिखाने में असमर्थ रहा। पूछताछ में पता चला कि गन्ना दूसरे जनपद से अवैध रूप से मंगवाया गया था। जिसे मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अंकित कुमार लेकर आया था। अधिकारियों ने गन्ने को जब्त कर गार्ड की अभिरक्षा में दे दिया। आरोप यह भी है कि मिल का कांटा 3 चेक किया गया तो उसमें भी गड़बड़ी पाई गई। सचिव की ओर से गन्ना नियमों के उल्लंघन में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अध्याशी गुरबख्श सिंह और ट्रैक्टर चालक अंकित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस फाइल किया है। ---------- कार्रवाई के दौरान चालक की हालत बिगड़ी: शाहबाद। सचिव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी ट्रैक्टर-चालक की हालत बिगड़ने लगी। मुरादाबाद ले जाकर उसे अस्पताल में दिखाया गया। फर्स्ट एड दिलाया गया। कुछ ही देर में वह बिल्कुल स्वस्थ दिखने लगा। बाद में फैक्ट्री के लोग उसे सकुशल घर छोड़ आए थे। ----------- सख्ती: राणा मिल में चीनी और बैगास की 24 घंटे होगी निगरानी उपायुक्त के निर्देश पर समिति ने मिल में तैनात किए चार कर्मचारी शाहबाद, संवाददाता। राणा मिल में गन्ने की अवैध खरीद पकड़े जाने के बाद विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। गन्ना उपायुक्त ने राणा मिल में गन्ना उत्पादों की चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद मिल परिसर में चार कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे। जरूरत पर इनकी संख्या में इजाफा हो सकता है। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पहली दिसम्बर को छापेमारी के दौरान उपायुक्त गन्ना ने राणा मिल में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खास तौर पर चीनी, बैगास और अन्य गन्ना उत्पादों की निकासी और उसकी बिक्री की निगरानी की जाएगी। इसके लिए समिति के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उपायुक्त ने यह भी कहा है कि जरूरत पर पर्यवेक्षकों की और भी टीमें तैनात की जाएं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


