अवैध खनन में तीन गिरफ्तार, पांच लाख का जुर्माना

Jan 13, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - मंसूरपुर में अवैध खनन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राजस्व टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में छापेमारी की, जिसमें आरोपी भाग गए। जांच में पता चला कि वे पूर्व से अवैध खनन में संलिप्त थे।

अवैध खनन में तीन गिरफ्तार, पांच लाख का जुर्माना

अवैध खनन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराकर चालान किया गया है। वहीं, पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। नायब तहसीलदार सदर मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने शहर से सटे गांव मंसूरपुर में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान टीम को देखकर खननकर्ता मौके से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि मंसूरपुर में बिना किसी वैध अनुमति के अवैध खनन किया जा रहा था। जिस पर आरोपियों पर पांच लाख रुपये का अर्थदंड डाला गया है। इसके बाद अवैध खनन में संलिप्त फरमान अली पुत्र साबिर, शान अली उर्फ शानू पुत्र अकबर एवं फिरासत अली पुत्र साबिर, निवासी ग्राम मंसूरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि उपरोक्त व्यक्ति अवैध खनन की गतिविधियों में पूर्व से संलिप्त एवं आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दूसरी ओर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार समस्त तहसीलों के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कुल 10 चेक प्वाइंट स्थापित कर रात्रि में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान कुल 1686 वाहनों की जांच की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग से संबंधित किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे विशेष जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।