पीपली वन में सलारपुर रेंज के सीओ विजय कुमार भी सस्पेंड

Feb 28, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - फोटो---रेंज के एक और अफसर को नाप दिया गया। करीब डेढ़ माह पूर्व सलारपुर रेंज का कार्यभार ग्रहण करने वाले वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार पर शुक्रवार को गा

पीपली वन में सलारपुर रेंज के सीओ विजय कुमार भी सस्पेंड

खैर के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर हमेशा बदनाम रहने वाली पीपली वन क्षेत्र की सलारपुर रेंज के एक और अफसर को नाप दिया गया। करीब डेढ़ माह पूर्व सलारपुर रेंज का कार्यभार ग्रहण करने वाले वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार पर शुक्रवार को गाज गिर गई। कार्य में लापरवाही पर विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि बीते छह माह में दो रेंजर, दो डिप्टी रेंजर, एक वन दारोगा समेत तीन वन रक्षकों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर चुका है। मालूम हो कि वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने करीब डेढ़ माह पूर्व बरेली से यहां आकर पीपली वन क्षेत्र स्थित सलारपुर रेंज का कार्यभार संभाला था।

लेकिन, पूर्व की भांति न तो अवैध कटान रुक सका और न ही खैर की लकड़ी की तस्करी। पिछले दिनों पीपली वन क्षेत्र से काटी गई खैर की लकड़ी पंजाब से एक वाहन में पकड़ी गई थी, यह मामला बड़ा चर्चाओं में रहा था। इस सबके बीच शुक्रवार को विजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्य में लापरवाही का आरोप है। मालूम हो कि इससे पहले वन रेंजर मुजाहिद हुसैन ने सलारपुर रेंज में तस्करों के साथ फर्जी मुठभेड़ की घटना दिखाई थी। जिसकी जांच के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। इसके बाद आफिस इंचार्ज और डिप्टी रेंजर कुंदन सिंह भंडारी की बीट में अवैध कटान की शिकायतों को लेकर निलंबित कर रामपुर अटैच किया गया था। सलारपुर रेंज से सस्पेंड हुए रेंजर मुजाहिद हुसैन और डिप्टी रेंजर कुलदीप सिंह की जांच मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई थी। वन दारोगा संजय कुमार, वन रक्षक गौरव चौधरी, अमित कुमार व लाल सिंह की जांच रामपुर एसडीओ ओमप्रकाश राम को सौंपी गई थी। -------- पीपली वन क्षेत्र में तैनात वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। उन पर कार्यों में लापरवाही का आरोप है। वर्तमान में वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार की सलारपुर रेंज में तैनाती थी। -प्रणव जैन, डीएफओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।