Rampur News: सील तोड़कर दोबारा फर्जी क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: शाहबाद के ग्राम ढकिया में अवैध जनता हेल्थ केयर सेंटर के संचालक विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रैक्टिस की शिकायत पर क्लीनिक सील किया था, लेकिन विनोद ने सरकारी सील को तोड़कर काम शुरू कर दिया। इस पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Rampur News: सील तोड़कर दोबारा फर्जी क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज

Rampur News: सैफनी/शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया में अवैध रूप से चल रहे जनता हेल्थ केयर सेंटर के संचालक विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना डिग्री प्रैक्टिस करने की शिकायत पर 23 जून को इस क्लीनिक को सील किया था। इसके बाद आरोपी ने सरकारी सील तोड़कर दोबारा फर्जी तरीके से लोगों का इलाज शुरू कर दिया। लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, आदेशों की अवहेलना करने और जनता की जान जोखिम में डालने के आरोप में आरोपी के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: सील तोड़कर दोबारा फर्जी क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज