कोडीन युक्त सीरप की बिक्री में पांच पर केस, तीन पकड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध नशीली दवाइयों की चेकिंग की। गांधी समाधि के पास तीन लोगों को कोडीन युक्त सीरप के साथ पकड़ा गया, जबकि दो लोग भाग गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से नशीली दवाइयाँ और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोडीन युक्त सीरप की बिक्री में पांच पर केस, तीन पकड़े

रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार शहर कोतवाली पुलिस के साथ अवैध नशीली दवाइयों व प्रतिबंधित दवाइयों की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि गांधी समाधि के पास कुछ लोग कोडीन युक्त सीरप लेकर खड़े हैं। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। मगर दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम अक्षय, जीशान, जब्बार बताया। जिसके बाद पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने इनके पास से कोडीन युक्त सीरप की शीशी, कुछ नशीली दवाइयां और मोबाइल फोन के अलाव अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस ने फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि नाजिम और सरफराज फरार हुए हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।