
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील, रिपोर्ट
Rampur News - सैदनगर में अवैध रूप से चल रहे मोअज्जम क्लीनिक को नोडल अधिकारी द्वारा सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान पाया कि क्लीनिक में अवैध रूप से रोगियों का इलाज किया जा...
टांडा। सैदनगर में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे क्लीनिक को नोडल अधिकारी ने सील कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चार अक्तूबर को तहसील क्षेत्र के गांव खुशहाल पुर मार्ग पर स्थित मुअज्जम क्लीनिक खुशहालपुर मार्ग सैदनगर का निरीक्षण किया गया। यह मोअज्जम अली के द्वारा संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर स्टाफ भाग गया। टीम ने इस क्लीनिक में अवैध रूप से एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति से रोगियों को भर्ती करके उपचार करते हुए पाया है। क्लीनिक मुख्य चिकित्साधिकारी रामपुर के कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। नोडल अधिकारी ऐके वर्मा ने क्लीनिक को सील कर दिया। संचालक मुअज्जम अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस दौरान सुधीर कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक, मंगलीराम, डाक्टर ए के वर्मा नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


