दहेज हत्या में 13 पर केस दर्ज, आरोपी पति गिरफ्तार
Rampur News - अजीमनगर पुलिस ने पति बलजीत सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शादी के 6 महीने बाद पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली। ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वाले हंगामा करने लगे। पुलिस ने बलजीत को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

अजीमनगर पुलिस ने पति समय 13 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शादी के 6 माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित फांसी पर झूल गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव की थी। गांव निवासी बलजीत सिंह का विवाह दो माह पहले थाना टांडा के बैजना गांव निवासी अंजलि के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे विवाहिता संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर फांसी पर लटक गई।
ससुराल वाले विवाहिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों विवाहिता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अजीमनगर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम को पुलिस ने शव का पंचनामा भरवारा। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने देर रात को पति बलजीत, सांस फूलवती, ससुर सुंदर, राजीव, सनी, विवेक, संजय, जेठानी, बहनोई, नंद, नंदोई, महाराज और सुमन समेत 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


