ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरकैलमुंडी में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

कैलमुंडी में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

कैलादेवी थानाक्षेत्र के कैलमुंडी गांव में मंगलवार को महिला का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर...

कैलमुंडी में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 09 Nov 2022 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

कैलादेवी थानाक्षेत्र के कैलमुंडी गांव में मंगलवार को महिला का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मायके पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा करने पर ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।

अमरोहा जिले में आदमपुर क्षेत्र के गांव तलावड़ा निवासी रघुराज सिंह ने बेटी शिवधारा की शादी ढ़ाई वर्ष पहले कैलादेवी थाना क्षेत्र के कैलमुंडी गांव निवासी हरज्ञान सिंह के साथ की थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को शिवधारा (25वर्ष) का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर महिला के पिता रघुराज सिंह परिजनों के साथ कैलमुंडी गांव पहुंच गए। हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मायके वालों के हंगामा करने पर ससुराली घर छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। सीओ बहजोई प्रदीप कुमार तथा नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें