ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामपुर में नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों के जत्थे।...

पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों...
1/ 3पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों...
पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों...
2/ 3पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों...
पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों...
3/ 3पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 23 Nov 2017 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

पंच प्यारों की अगुवाई में निकलती गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी। पालकी का दीदार करने को उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। हैरतंगेज कारनामे दिखाते चल रहे युवक और बच्चे। शबद कीर्तन करते महिला और पुरुषों के जत्थे। फिजां में गूंजते वाहे गुरू का खालसा वाहे गुरू की फतह और जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष से गूंजता वातावारण। यह दृश्य था गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम पर निकले नगर कीर्तन का।

गुरूद्वारा संत भाई जी बाबा में गुरु तेग बहादुर जी महाराज का शहीदी समागम बुधवार को प्रारंभ हुआ था। सिंह सेवक जत्थे की ओर से मनाए जाए रहे शहीदी समागम के दूसरे दिन गुरुवार को नगर कीर्तन निकाला गया। सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुद्वारा में जुटनी शुरू हो गई थी। पहले सुखमनी साहिब का हुआ पाठ। नितनेम पाठ के बाद कीर्तन आशा दी वार हुआ। इसके बाद नगर कीर्तन की तैयारियां प्रारंभ हो गईं। सुबह करीब नौ बजे गुरूद्वारा संतभाई जी बाबा से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। शुरू हुए कीर्तन में सबसे आगे समाज सेवा के लिए लगाई एंबुलेंस चल रही थी।

इसके पीछे सोनी और मस्ताना बैंड गुरूवाणी की धुन बिखेरते चल रहे थे। गुरुनानक पब्लिक स्कूल और गुरु अमर दास शिक्षा निकेतन बालिका कालेज मिलक की पीटी टीम प्रदर्शन करते चल रही थी। रणजीत अखाड़ा की गदका टीम में बच्चे करतब दिखाते चल रहे थे। खालसा स्केटिंग क्लब के बच्चे हैरतंगेज कारनामे करते चल रहे थे। खालसा मुहल्ला, गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा का पुरुष और स्त्री सत्संग सभा के जत्थे कीर्तन करते चल रहे थे। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर गुरु गोविंद सिंह पार्क पहुंचा।

यहां से मंदिर वाली गली होता हुआ रेलवे स्टेशन, थाना सिविल लाइंस, पुराना बस स्टैंड, गन्ना समिति होता हुआ राधा रोड़ चौराहे से होते हुए लेबर कालोनी, गुरुनानक द्वार से होता गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में जाकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। गुरुद्वारे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, हरपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्रपाल सिंह लक्की, जितेंद्र सिंह प्रिंस, हरीश अरोरा, राधेश्याम अरोरा, गुलशन अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह, चरन मासी, रणजीत कौर, विंदरजीत कौर, रूबी, बंटी, इंद्रमोहन शेरू, गुरजीत सिंह माटा, ओंकार सिंह, जसप्रीत सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, सुखवीर सिंह, रविंद्र सिंह टोनी, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे।

पालकी के दीदार को उमड़ पड़े श्रद्धालु

नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे सड़क पर झाडू लगाकर और पानी से धोते स्त्री पुरूष सेवादार चल रहे थे। आगे-आगे सेवादार रास्ता साफ करते। सिंह और सिंहनियों की पोशाक पहने बच्चे चल रहे थे। इसके पीछे पांच निशानची चल रहे थे। निशानची के पीछे पंच प्यारे चल रहे थे। पंच प्यारों के पीछे भव्य रूप से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सुशोभित थी। पालकी में स्थापित थे गुरू ग्रंथ साहिब। गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

हैरंतगेज कारनामे देख अचंभित हुए लोग

नगर कीर्तन में आग के गोले के बीच से स्केटिंग करते युवक चल रहे थे। पीटी, गदके खेलते और शारीरिक प्रदर्शन के साथ करबत दिखाते चल रहे युवक और बच्चे लोगों की भीड़ को अपनी ओर खींच रहे थे। नगर कीर्तन जिस रास्ते से गुजरता, लोग सड़क के किनारों, छतों से पुष्प वर्षा करते। गुरू गोविंद सिंह पार्क में नगर कीर्तन पहुंचने पर उसमें शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। नेशनल हाइवे, रोडवेज वर्कशाप, लेवर कालोनी में स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं को चाय और प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुद्वारे में नगर कीर्तन पहुंचने पर लंगर बरताया गया।

सिरोपे भेंट कर किया स्वागत

नगर कीर्तन के गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पहुंचने पर सिंह सेवक जत्थे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने नगर कीर्तन में आई संगत, स्केटिंग फोर्स, गतका पार्टी, पीटी टीम कीर्तन जत्थों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सिरापे भेंट कर स्वागत भी किया।

कीर्तन दरबार सजाकर किया गुरु की महिमा का वर्णन

दोपहर तक नगर कीर्तन निकालने के बाद गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में कीर्तन दरबार सजा। स्थानीय जत्थों के अलावा बाहर से आए रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अरदास के बाद दीवान की समाप्ति हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें