हनी ट्रैप: कई और की गर्दन भी फंसना तय

Feb 22, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोपियों ने उसे मुरादाबाद बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर पैसे की मांग की। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच जारी है, जिसमें अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

हनी ट्रैप: कई और की गर्दन भी फंसना तय

रामपुर। जिले में हनीट्रैप का एक और मामला सामने आने के बाद दर्ज हुए केस में गंज थाना पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में कई नाम सामने आ रहे है। जिसके बाद माना जा रहा है कि इस मामले में कई और की गर्दन भी फंसना तय हैं। गंज थाना क्षेत्र के घेर जिया उन नबी खां निवासी फैजान रजा उर्फ ईशान ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र में डिस्पोजल बेचने की दुकान चलाता है।

29 जुलाई 2024 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने काम के सिलसिले में उसे मुरादाबाद बुलाया था। वह बुलाए गए पते पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फकीरपुरा मुरादाबाद पहुंचा, वहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। सभी ने तमंचे के बल पर उसके कपड़े उतारवाए और वहां मौजूद एक युवती के साथ उसकी अश्लील विडियो बना ली थी। इसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर गंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान पर ले आए और वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपये की मांग की थी । जिस पर पीड़ित ने साठ हजार रुपये ऑनलाइन किए और जेब में रखे 19 हजार रुपये आरोपियों ने निकाल लिए। पुलिस ने इस प्रकरण में विशाल कुमार,जौहरा उर्फ महक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद विवेचना की जा रही है। पीड़ित समेत अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई हैं। जांच जारी है। जांच के आधार पर जो भी नाम सामने आएंगे,उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।