अब गुरुवार को खुलेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

Mar 03, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार से होली पर्व के कारण बंद हो गई है और गुरुवार को फिर से खुलेगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। सीएमओ ने सभी सीएचसी और पीएचसी को मरीजों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया है। सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अब गुरुवार को खुलेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

होली पर्व को देखते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार से ताला पड़ गया। अब ओपीडी गुरुवार को खुलेगी। हालांकि मरीजों के लिए इमरजेंसी 24 घंटे चालू रहेगी। वहीं, सीएमओ ने भी सभी सीएचसी और पीएचसी को मरीज हित में अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 11 बजे तक जारी रही। इसके बाद सभी चिकित्सकों ने सीएमएस संग होली का पर्व मनाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएमएस ने बताया कि ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद हो गईं। अब ओपीडी गुरुवार से शुरू होगी। हालांकि, अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान सभी प्रकार के मरीजों को देखा जाएगा और उनको परामर्श दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को भर्ती भी किया जाएगा। सीएमएस ने इमरजेंसी सेवा में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर अलर्ट जारी कर दिया है। पांचों सीएचसी को अलर्ट किया जारी सीएमओ डा. दीपा सिंह ने पांचों सीएचसी को अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पर जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की कोताही सामने न आए। होली का त्योहार आपसी सद्भाव और भाईचारे का त्योहार है। इस त्योहार को प्रेमपूर्वक और सावधानी के साथ मनाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर हैं और चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। -डा. दीपा सिंह, सीएमओ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।