ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरजाति पांति का भेद भुलाकर एकजुट हो हिन्दू समाज

जाति पांति का भेद भुलाकर एकजुट हो हिन्दू समाज

हिन्दुस्तान संवाद हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण कराना महज एक सपना नहीं है। यह देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। अखंड भारत के निर्माण के लिए...

हिन्दुस्तान संवाद 
हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण कराना महज एक सपना नहीं है। यह देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। अखंड भारत के निर्माण के लिए...
1/ 2हिन्दुस्तान संवाद हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण कराना महज एक सपना नहीं है। यह देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। अखंड भारत के निर्माण के लिए...
हिन्दुस्तान संवाद 
हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण कराना महज एक सपना नहीं है। यह देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। अखंड भारत के निर्माण के लिए...
2/ 2हिन्दुस्तान संवाद हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण कराना महज एक सपना नहीं है। यह देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। अखंड भारत के निर्माण के लिए...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 21 Aug 2018 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण कराना महज एक सपना नहीं है। यह देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। अखंड भारत के निर्माण के लिए हिन्दुओं को जाति पांति का भेदभुलाकर एक प्लेटफार्म पर आना होगा। तभी अखंड भारत का निर्माण हो सकेगा।

हिन्दू जागरण मंच की ओर से मंगलवार को उत्सव पैलेस में हुए अखंड भारत निर्माण दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र बैंस, समारोह की अध्यक्षता कर रहे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी समेत अतिथियों ने भारत मां के चित्र पर माल्र्यापण कर समारोह का शुभारंभ हुआ।

प्रांत महामंत्री ने कहा कि लाखों हिन्दुओं के बलिदान पर मिली स्वतंत्रता से पूर्ण अखंड भारत का सपना प्रत्येक देश प्रेमी सजाए हुए है। जिन आंखों ने भारत भूमि को माता माना है, जो स्वयं को उसका पुत्र मानते हैं। ऐसे मातृभूमि के पुत्र देश के विभाजन को कैसे भूल सकते हैं। अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, तिब्बत, म्यांमार, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्ला देश भारत के हिस्से रहे हैं।

सभी लोग फिर से ऐसे अखंडित देश के निर्माण का संकल्प लें। अखंड भारत के निर्माण के लिए हिन्दुओं को संगठित होना पड़ेगा। समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि सभी लोग जाति पांति का भेद भुलाकर अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लें।

समारोह को विशिष्ठ अतिथि गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य अनिल वशिष्ठ, भाजपा नेता श्याम लाल, हिजामं प्रांतीय संयोजक प्रवीण कुमार शर्मा, पारस मणि वशिष्ठ समेत कई अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। इस दौरान सुनील पांडे, पीयूष कुमार, मुकुल रंजन शर्मा, संजू बाबा, प्रभाकर शर्मा, वासू भाटिया, ओम वाल्मीकि, केशव मणि वशिष्ठ, शिव कुमार शर्मा, शुभम प्रकाश, विवेक यादव आदि का सहयोग रहा।

...................................

भारत माता और वंदेमातरम से जयकारों से गूंजा वातावरण

फोटो..........

रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद

हिन्दू जागरण मंच ने अखंड भारत यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता और वंदेमातरम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

जिलेभर में कार्यकर्ता अखंड भारत यात्रा निकालने के बाद सभी कार्यकर्ता उत्सव पैलेस में एकत्र हुए। यहां समारोह होने के बाद हजारों की तादात में कार्यकर्ता बाइकों, चौपहिया वाहनों और अन्य वाहनों पर सवार होकर निकल पड़े। एक हाथ में तिरंगा तो दूसरे हाथ में भगवा ध्वज। डीजे पर बज रहे देश भक्ति के गीतों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। संकल्प यात्रा उत्सव पैलेस से प्रारंभ हेाकर गांधी समाधि, एसपी आवास, आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस चौराहा, राम रहीम ओवर ब्रिज से होते हुए ज्वालागर पहुंचकर समाप्त हो गई। संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस ने यात्रा मार्गों का ट्रैफिक रोक दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें