शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
शनिवार को शाहबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने शिवाजी को महान योद्धा और कुशल प्रशासक बताया। स्वयंसेवकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सैफनी/शाहबाद। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शाहबाद की ओर से हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और हिंदवी स्वराज की स्थापना में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज महान योद्धा होने के साथ कुशल प्रशासक और राष्ट्रनायक भी थे। उन्होंने समाज को संगठित कर स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर संघचालक उमेश बाबू रस्तोगी, नगर कार्यवाह कपिल कुमार, सह नगर कार्यवाह अमर कुमार, अंकुर कुमार, प्रशांत, सौरव रस्तोगी, हर्ष गुप्ता,सतीश, भागीरथ, मुन्नालाल, समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


