धमकी के आरोप में बजरंग दल नेता पर रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - मिलक। संवाददाता ल निवासी ग्राम लखीमपुर विष्णु द्वारा उन्हें बीती 19 जनवरी और 25 फरवरी को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव

धमकी के आरोप में बजरंग दल नेता पर रिपोर्ट दर्ज

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंकधार ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि बजरंग दल नेता सुरेश पटेल निवासी ग्राम लखीमपुर विष्णु द्वारा उन्हें बीती 19 जनवरी और 25 फरवरी को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव आकर उनकी लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानित और देख लेने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि नेता से उनके परिवार को भय बना हुआ है। उन्होंने आरोपी की शिकायत कोतवाली में की थी। कार्रवाई न होने पर आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने एक बार फिर बीती 8 मई को एक वीडियो के माध्यम से उन्हें धमकी दी।

उन्होंने लिखा कि आरोपी नेता पूर्व में थाना कैमरी में हंगामा करते हुए पुलिस को भी धमकी देने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जिसमें पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया था। पुलिस ने जिला अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपित बजरंग दल नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।