Rampur News: झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ीं दुश्वारियां

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में गुरुवार को हुई बारिश ने गर्मी से राहत के साथ ही नगर पालिका की नाकामी को उजागर किया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर जाने से व्यापार में नुकसान हुआ और बिजली कटौती ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।

Rampur News: झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ीं दुश्वारियां

Rampur News: ​रामपुर। शहर में गुरुवार की सुबह से ही आसमान में काले बादलों के डेरे के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर को सराबोर कर दिया। जहां एक तरफ इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी। महज कुछ घंटों की बारिश के बाद शहर की कई सड़को और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे आम जनता को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी बारिश के आसार है।

सड़कों पर जगह-जगह जलभराव , रेंगते दिखे वाहन

​बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों से लेकर रिहायशी इलाकों की गलियों तक, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर के विकास नगर,रजा टैक्सटाइल, शिवापुरम और शाहाबाद रोड पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थिति इतनी खराब है कि सड़कों पर खड़े वाहन आधे डूब चुके हैं। जलभराव के चलते सुबह दफ्तर और कॉलेज जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह हुए जलभराव में गाड़ियां फंसी रही।

घरों और दुकानों में घुसा पानी,हुआ नुकसान

​नगर पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था (नाली सफाई) पूरी तरह से चोक होने के कारण बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुस गया। दुकानदारों का कहना है कि अचानक पानी भरने से उनका बेसमेंट में रखा खासा सामान बर्बाद हो गया है। जिसके चलते स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल टैक्स लेने के बाद भी नगर निगम मानसून से पहले नालों की सफाई नहीं कराता। कुछ घंटे की बारिश में हमारे घरों के बाहर पानी भर गया है। अब रात में सड़को पर निकलनें में डर की ​स्थिति बनी हुई है। वही गलियों में हुए जलभाराव के चलते बच्चें भी घरो में कैद है।

बिजली कटौती ने बढ़ाई आफत

​जलभराव के साथ-साथ शहर के कई इलाकों में एहतियातन बिजली काट दी गई है। बिजली विभाग के अनुसार, जलभराव वाले क्षेत्रों में शॉर्ट सर्किट और करंट उतरने के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। लेकिन पानी और बिजली दोनों के न होने से लोगों की मुसीबत दोगुनी हो गई है। बिजली की कटौती के चलते घरों में इंर्वटर भी जबाब दे गए है। लोग बिना बिजली के घरो में कैद होने को मजबूर है।

इन इलाकों में हुआ जलभराव

गुरुवार की सुबह हुई बारिश के चलते शहर के श्याम कॉलोनी ,रजा टैक्सटाइल ,विकास नगर ,इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ,आगापुर रोड,एमजी रोड ,नगर पालिका रोड,नवीन मंडी समिति रोड ,शाहाबाद रोड ,पुराना गंज ,जेल रोड सहित दर्जनों इलाकों में जलभराव हुआ।

प्रशासनिक सुस्ती पर उठे सवाल

हर साल की तरह इस बार भी दावों और वादों की पोल पहली ही बड़ी बारिश में खुल गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस आपात स्थिति से निपटने के लिए क्या त्वरित कदम उठाता है, या फिर जनता को ऐसे ही जल-नर्क में रहने को मजबूर होना पड़ेगा।

सामान्य प्रश्न

✦गुरुवार को बारिश के बाद शहर में कौन सी समस्याएं हुईं?−
बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति बनी, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, और कई सड़कों पर पानी भर गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRampur News: झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ीं दुश्वारियां