ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरऔलख प्रकरण: रामपुर का सियासी माहौल गरमाया

औलख प्रकरण: रामपुर का सियासी माहौल गरमाया

हिन्दुस्तान संवाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा दलितोंे पर आपत्तिजनक ब्यान देने से रामपुर का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रकरण में कुछ दलित संगठन राज्यमंत्री के पक्ष तो कुछ विरोध में खड़े हो गए...

हिन्दुस्तान संवाद
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा दलितोंे पर आपत्तिजनक ब्यान देने से रामपुर का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रकरण में कुछ दलित संगठन राज्यमंत्री के पक्ष तो कुछ विरोध में खड़े हो गए...
1/ 2हिन्दुस्तान संवाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा दलितोंे पर आपत्तिजनक ब्यान देने से रामपुर का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रकरण में कुछ दलित संगठन राज्यमंत्री के पक्ष तो कुछ विरोध में खड़े हो गए...
हिन्दुस्तान संवाद
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा दलितोंे पर आपत्तिजनक ब्यान देने से रामपुर का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रकरण में कुछ दलित संगठन राज्यमंत्री के पक्ष तो कुछ विरोध में खड़े हो गए...
2/ 2हिन्दुस्तान संवाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा दलितोंे पर आपत्तिजनक ब्यान देने से रामपुर का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रकरण में कुछ दलित संगठन राज्यमंत्री के पक्ष तो कुछ विरोध में खड़े हो गए...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 13 Nov 2018 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की प्रेस कांफ्रेंस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि औलख ने आपत्तिजनक ब्यान दिया है, जिसके बाद से रामपुर का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रकरण में कुछ दलित संगठन राज्यमंत्री के पक्ष तो कुछ विरोध में खड़े हो गए हैं। एक संठन ने राज्यमंत्री औलख को बर्खास्त करने की मांग की है तो दूसरे संगठन ने सपा के आका को खुश करने का नाटक बताया है।

उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा ने फूंका औलख का पुतला

रामपुर। उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा के महामंत्री सोनू कठेरिया के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में गांधी समाधि पहुंचे। उनका कहना पक्का बाग स्थित आवास पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्यमंत्री औलख ने दलितों के खून को गंदा बताकर पूरे दलित समाज का अपमान किया है। जो व्यक्ति सर्व समाज का सम्मान न करे, ऐसे व्यक्ति को मंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच राज्यमंत्री औलख के पुतले को आग के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री से ऐसी सोच वाले राज्यमंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की। दर्शन दानव, राजू वाल्मीकि, राजू भारती, विशाल वाल्मीकि, महिपाल वाल्मीकि, कौशल वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, कमल वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

.....................

सफाई मजदूर मोर्चा ने लगाया औलख की छवि धूमिल करने का आरोप

रामपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर मोर्चा की तोपखाना वाल्मीकि वस्ती में हुई बैठक में मंडल महामंत्री वीर दीपक अतिकाय ने कहा कि कुछ दलित समाज के समाज विरोधी नेता अपने समाजवादी आका को खुश कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राज्यमंत्री औलख पर घिनौना आरोप लगा रहे हैं। राज्यमंत्री पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

राज्यमंत्री औलख द्वारा वाल्मीकि समाज के लिए जो काम किया है उसका अहसान भुलाया नहीं जा सकता। वीर अमित गुज्जर ने राज्यमंत्री के खिलाफ झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दीपक अतिकाय, विक्रम भारती, अमित, अर्जुन वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि, जुगेश वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, रजत वाल्मीकि, संजीव, गंगाराम, विक्रम भारती आदि मौजूद रहे।

दलितों को बेघर करने वाला कभी नहीं हो सकता दलित हितैषीः कल्पना

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष कल्पना सहायक ने पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो पूर्व मंत्री के जुल्म से शायद ही कोई व्यक्ति महफूज रहा होगा।

पूर्व मंत्री को आज एससीएसटी आयोग की सदस्य और दर्जा राज्यमंत्री साध्वी गीता प्रधान के ब्यान पर सफाई देनी पड़ रही है। जो पूर्व मंत्री दलितों के खिलाफ रहता हो, उनके लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करता हो, वह दलितों का हितैषी नहीं हो सकता। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पर सियासी दवाब बनाया जा रहा है। जनता सब कुछ जानती है। भाजपा दलित समाज के साथ कांधा मिलकाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब वाल्मीकि बस्ती ढहाई जा रही थी तो औलख भाजपा के जिलाध्यक्ष थे और वह तमाम रोक के बावजूद वाल्मीकि बस्ती बचाने पहुंचे थे। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट में अर्जी देने वाले दलितों के हितैषी नहीं हो सकते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें