Rampur News: उमस ने लोगों का हाल किया बेहाल

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में जुलाई में गर्मी के तेवर बढ़ गए हैं। मंगलवार की सुबह तेज धूप ने शहर में सन्नाटा फैला दिया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्मियों में हाइड्रेटिंग फलों का सेवन करने और तला-भुना खाने से बचने की सलाह दी है।

Rampur News: उमस ने लोगों का हाल किया बेहाल

Rampur News: रामपुर। जुलाई के महीने में सूर्य देव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही आसमान से बरसती आग ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। सुबह 8 बजे से ही चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर, जहां आम दिनों में भारी ट्रैफिक रहता है, मंगलवार की दोपहर होने से पहले ही सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का लोग ही पूरी तरह से मुंह और सिर को कपड़े से ढककर बेहद जरूरी काम से बाहर निकलते दिखाई दिए। बाजारों में दुकानें तो खुलीं, लेकिन ग्राहक न होने से दुकानदार भी बेहाल नजर आए। पार्क, मॉल के बाहरी हिस्से और बस स्टैंड्स पर भी सन्नाटा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को बूंदाबांदी के आसार हैं。

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझाव

क्या खाएं

​1. गर्मियों में ऐसी हमें ​हाइड्रेटिंग फल: तरबूज ,खरबूजा, संतरा, अंगूर और पपीता खाएं। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

2. सादे पानी के अलावा नारियल पानी, छाछ (मट्ठा), नींबू पानी, आम पन्ना, जौ या चने का सत्तू और पुदीने का शरबत पिएं। ये प्राकृतिक रूप से शरीर का तापमान कम करते हैं।

​3. हल्की सब्जियां लौकी, तोरई, कद्दू, टिंडा और परवल जैसी पानी से भरपूर और हरी सब्जियां खाएं। ये पेट को ठंडा रखती हैं और आसानी से पच जाती हैं।

​4. भोजन में खीरा, ककड़ी, मूली और टमाटर को सलाद के रूप में जरूर शामिल करें।

​5. दोपहर के खाने में दही या खीरे-बूंदी का रायता जरूर लें। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट को इंफेक्शन और गैस से बचाते हैं।

-----------------------

​क्या ना खाएं

​1. ​ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना मिर्च-मसाले, समोसे, पकोड़े, और तंदूरी को पचाने के लिए शरीर को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर का तापमान और बढ़ जाता है। इसलिए इन सबका सेवन करने से बचें।

​2. बर्गर, पिज्जा या खुले में बिकने वाले चाट-पकोड़े से पूरी तरह बचें। गर्मियों में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है।

​3.चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो डियूरेटिक का काम करता है। इसका मतलब है कि इसे पीने से बार-बार पेशाब आती है और शरीर का पानी तेजी से कम होने लगता है।

​4. बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस, सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो प्यास बुझाने के बजाय शरीर को और डिहाइड्रेट करते हैं।

​5. भारी नॉन-वेज और रेड मीट में प्रोटीन और फैट बहुत ज्यादा होता है। इन्हें पचाने में शरीर में बहुत गर्मी पैदा होती है। अगर खाना ही हो, तो बहुत कम मसाले वाला और हल्का खाएं।

​6. बादाम, अखरोट और काजू की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं (या रात में भिगोकर खाएं)। फलों के राजा आम का आनंद जरूर लें, लेकिन सीमित मात्रा में, क्योंकि ज्यादा आम खाने से भी शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गर्मी में क्या खाना चाहिए?
गर्मी में हाइड्रेटिंग फल जैसे तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर और पपीता खाना चाहिए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।