आंधी में गर्मी से मिली राहत, बिजली गुल
देर शाम आई आंधी से मौसम सुहाना हो गया। पारा गिरने से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन, बिद्युतापूर्ति ठप होने से परेशानी का सामना करना...
देर शाम आई आंधी से मौसम सुहाना हो गया। पारा गिरने से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन, बिद्युतापूर्ति ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले कई से भीषण गर्मी पड़ रही है। कई बार पारा 45 डिग्री को भी पार कर गया। शिद्दत की गर्मी पड़ने से लोग बेहाल हैं। दिन में लोग घरों में दुबके रहते हैं। बाजारों में दोपहर होते ही सन्नाटा छा जाता है। मंगलवार को शाम करीब सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई तो लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। लोग मौसम का आनंद लेने के लिए घरों की छतों पर चले गए। लोग सड़कों पर भी निकल आए। एक तरफ मौसम का मिजाज बदला तो गर्मी से राहत मिल गई लेकिन, आंधी शुरु होते ही शहर की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। बिजली अफसरों ने बताया कि तेज हवाएं चलने से सुरक्षा की दृष्टि से सप्लाई बंद कर दी गई है। हवाओं का रुख कम होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी।