Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsHealth Department Seals Three Hospitals in Saifni for Operating Without Registration
सैफनी में तीन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की सील

सैफनी में तीन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की सील

संक्षेप:

Rampur News - सैफनी में स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों को सील कर दिया है। इनमें नवजीवन अस्पताल और हिंद हेल्थ केयर सेंटर बिना पंजीकरण के चल रहे थे। दोनों अस्पतालों ने सील तोड़कर फिर से संचालन शुरू किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

Jan 17, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

सैफनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन अस्पतालों को सील कर दिया गया। इनमें दो अस्पताल सील होने के बाद भी चल रहे थे। टीम ने मौके पर जाकर अस्पतालों को सील करा दिया और संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया है। नगर में नवजीवन अस्पताल और हिंद हेल्थ केयर सेंटर पर बिना पंजीकरण के चिकित्सा व्यवसाय किया जा रहा था। इसको लेकर करीब सात दिन पहले दोनों अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सील कर दिए थे। संचालकों ने मनमानी करते हुए इनकी सील को तोड़ दिया और दोबारा से अस्पताल संचालित करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब इन दोनों अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए थाने में बयान दर्ज कराने पहुंची तो यहां पर दोनों अस्पताल संचालित होते हुए पाए गए। टीम के द्वारा इन दोनों अस्पतालों को सील करा दिया गया है। इन दोनों अस्पताल संचालकों के खिलाफ सैफनी पुलिस को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम की ओर से इसके अलावा सैफनी में ही रिजवान क्लीनिक को सील किया गया। यह क्लीनिक बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था। सैफनी में तीन अस्पताल सील किए गए हैं। इनमें बिना पंजीकरण के गलत तरीके से चिकित्सा व्यवसाय किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर जांच कराई गई तो अस्पताल बंद करा दिए गए हैं और इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिए गए हैं। -डा. दीपा सिंह, सीएमओ।