Rampur News: रेवड़ी में अवैध क्लीनिक सील, विभागीय कार्रवाई शुरू
Rampur News: शाहबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवड़ी कलां में स्वास्थ्य विभाग ने एक अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। फर्जी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान संचालक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद क्लीनिक को बंद कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर खलबली मची है।

Rampur News: शाहबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवड़ी कलां में शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। स्थानीय स्तर पर उसे बंगाली डॉक्टर के नाम से जाना जाता था। विभाग की ओर से फर्जी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक पर पहुंची और वहां उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय योग्यता तथा मरीजों के उपचार से संबंधित जानकारी की जांच की। जांच के दौरान संचालक कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण और मान्यता प्राप्त योग्यता के मरीजों का उपचार करने वालों में खलबली मच गई।
नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम ने रेवड़ी कलां में क्लीनिक की जांच की थी। संचालक चिकित्सा डिग्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद क्लीनिक सील कर दिया गया है।


