Rampur News: बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार के मरीज, अस्पतालों में भीड़

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: बरसात के बाद मौसम में बदलाव ने लोगों की सेहत पर असर डाला है, जिससे जिले में वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार, सर्दी-जुकाम, और अन्य समस्याओं के लिए मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। डॉक्टर्स ने साफ पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है।

Rampur News: बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार के मरीज, अस्पतालों में भीड़

Rampur News: बारिश के बाद मौसम में बदलाव और बढ़ी उमस का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच और उपचार के लिए भीड़ बढ़ रही है। चिकित्सक डा. दशरथ सिंह का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में नमी के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार के मरीज, अस्पतालों में भीड़