हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - हनुमान जयंती के अवसर पर तिलक नगर कालोनी के मन्दिर बगिया जोकीराम में सुन्दर काण्ड और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पुजारी पंडित सुरेश चन्द्र शर्मा ने पूजा अर्चन के बाद पाठ आरंभ किया। भक्तों ने हनुमान जी के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई भक्तों ने इस अवसर पर भाग लिया।

हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ

हनुमान जयंती के अवसर पर तिलक नगर कालोनी स्थित मन्दिर बगिया जोकीराम में लोक कल्याण की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से सुन्दर काण्ड तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मन्दिर के पुजारी पंडित सुरेश चन्द्र शर्मा ने हनुमान जी का पूजन अर्चन कर सुन्दरकाण्ड का पाठ आरंभ किया। पाठ के समापन होने के पश्चात भक्तों ने संकट मोचक भक्त हनुमान के भजन बोलो जयकारा मेरे वीर हनुमान का तथा राम नाम की महिमा का गुणगान किया। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर महेन्द्र सक्सेना, अरविन्द अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार जायसवाल,रामबाबू, ईश्वर सरन गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, मुरारी,,सुधीर यादव वहीं महिला भक्तजनों में मीनू गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रीती गुप्ता, अनीला जोशी, स्नेहलता गुप्ता, क्षमा शर्मा, राजेश्वरी जायसवाल,सुमन अग्रवाल मुस्कान आदि उपस्थित रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।