ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में 19.71 लाख को पहली डोज

रामपुर में 19.71 लाख को पहली डोज

रामपुर में 19.71 लाख को अब तक पहली डोज मिल चुकी है। इस तरह जिले में 39.73 लाख को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। कोरोना पर वार को टीकाकरण अभियान...

रामपुर में 19.71 लाख को पहली डोज
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 08 Jul 2022 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में 19.71 लाख को अब तक पहली डोज मिल चुकी है। इस तरह जिले में 39.73 लाख को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। कोरोना पर वार को टीकाकरण अभियान तेज गति से चल रहा है। टीकाकरण को लेकर लोगों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। यही वजह है कि टीकाकरण में उछाल आया है। इस बीच शुक्रवार को जिले में 26 से ज्यादा बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिले में अब तक 39.73 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन की खुराक ले चुके हैं,जिसमें पहली खुराक लेने वालों की संख्या 19.70 लाख पार कर गई है जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 19 लाख पार कर गई है। यानि रामपुर के 19 लाख लोग अब तक वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख पार कर गया है। इसके साथ ही अब तक 18-45 वर्ष के 22.12 लाख का आंकड़ा पार हो गया। जिले में 3.87 लाख बुजुर्गों का टीकाकरण किया जा चुका है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें