गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

Feb 28, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया।

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद के तत्वाधान में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। शुक्रवार की दोपहर कार्यक्रम परिषद के अध्यक्ष सुनील गुप्ता और सचिव सपन अग्रवाल की देख रेख में आयोजित किया गया। विद्यालय की ओर से डायरेक्टर आशुतोष अग्रवाल, श्याम कंसल और प्रधानाचार्या पुष्पा बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रुपेश अग्रवाल ने छात्र छात्राओं की बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे संस्कारपरक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन किए जाने चाहिए।

प्रधानाचार्या ने मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक एवं छात्राएं सम्मानित समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका मिस्बाह खान और शिवाली सक्सेना को सम्मानित किया। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंशा नादिर, हरप्रीत कौर, अल्ज़ेबा, कोमल प्रीत कौर और शिफ़ा बी को अभिनंदन पत्र प्रदान किए गए। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।