मनमोहन सिंह के निधन पर सिख समाज ने जताया शोक
Rampur News - गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में वीर खालसा सेवा समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक प्रकट किया। अरदास के दौरान समाजसेवी सरदार अवतार सिंह ने उनके निधन को दुखद बताया।...

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में वीर खालसा सेवा समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। इस मौके पर समाजसेवी सरदार अवतार सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन बहुत ही दुखदाई है। अरदास ग्रंथि सुरजीत सिंह ने की। इस मौके पर सरदार मनमीत सिंह, सनी कपूर, दविंदर सिंह, अजीत सिंह, बलबीर अरोड़ा, कृपाल सिंह, हरपाल सिंह, जगजीत सिंह, गुलशन अरोड़ा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी, सिविल लाइंस में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई। बैठक में गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना के अतिरिक्त गुरचरण सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह होरा, राधे श्याम अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, संतोख सिंह, राज सिंह, परमजोत सिंह एवं सेवादार परमजीत सिंह, राजा सिंह, सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।