Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsGujarat STF Arrests Faizan Sheikh Al-Qaeda Links and Potential Conspiracy in Rampur
दोस्त और रिश्तेदार की जानकारी देगा खुफिया विभाग

दोस्त और रिश्तेदार की जानकारी देगा खुफिया विभाग

संक्षेप:

Rampur News - रामपुर,संवाददाता। गुजरात एसटीस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्वार कोतवाली के नरपतनगर दूंदावाला निवासी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी रामपुर में किसी साजिश को अ

Jan 31, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

गुजरात एसटीस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्वार कोतवाली के नरपतनगर दूंदावाला निवासी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी रामपुर में किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था, इस आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। लिहाजा स्थानीय खुफिया तंत्र फैजान के परिजनों के साथ ही उसके रिश्तेदार और दोस्तों का भी डाटा खंगाल रही है। मोहर्रम के दौरान घर आने के दौरान उसकी गतिविधियों और वह किससे मिला, इस संबंध में भी जानकारी की जा रही है। तीन दिन पहले गुजरात एसटीएफ ने रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के नरपतनगर दूंदावाला फैजान शेख को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने फैजान शेख पर अलकायदा जैश-ए मोहम्मद का आतंकी होने का आरोप लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह खुलासा होने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई है। चूंकि इससे पहले भी स्वार-टांडा क्षेत्र में कई बार आतंकी संगठनों का साथ देने के आरोप में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लिहाजा जांच एजेंसियां इस आशंका से भी इंकार नहीं कर रही हैं कि फैजान रामपुर में किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। हालांकि गुजरात एसटीएफ उससे इस संबंध में पूछताछ कर रही हैं लेकिन ठोस जानकारी नहीं हो पा रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी जांच एजेंसियों ने पूरे मामले में नजर रखनी शुरू कर दी है। आईबी की स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने नरपतनगर पहुंचकर फैजान के परिजनों से पूछताछ की लेकिन वह उसे निर्दोष बता रहे हैं। उनका बार-बार यही कहना है कि वह दो साल पहले कोट-पैंट सिलने के लिए गुजरात गया था। जहां पर काम कर रहा था। करीब आठ माह पहले मोहर्रम के दौरान घर आया था। परिजन इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। लिहाजा अब स्थानीय एजेंसियों ने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों का डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। फैजान लोकल स्तर पर कितने लोगों के नियमित संपर्कमें था, इसकी जानकारी की जा रही है। वहीं आठ माह पहले जब वह घर आया था तो उसकी गतिविधियों और किनसे मुलाकात की थी, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।