एटीएस की जांच रिपोर्ट पर टिकीं परिवार की उम्मीदें

Feb 07, 2026 12:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - रामपुर। आतंकी गतिविधियों के आरोप में गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए फैजान सलमानी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गुजरात एटीएस अपनी जांच

एटीएस की जांच रिपोर्ट पर टिकीं परिवार की उम्मीदें

आतंकी गतिविधियों के आरोप में गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए फैजान सलमानी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गुजरात एटीएस अपनी जांच रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। वहीं, तंगी के चलते फैजान के परिजन अहमदाबाद नहीं पहुंच सके हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। फैजान सलमानी की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस की गहन पूछताछ की जा रही है। नगर पंचायत को नोटिस देकर फैजान सलमानी के जन्म से संबंधित साक्ष्य मांगे थे। आज होने वाली पेशी को लेकर परिजनों की निगाहें एटीएस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। परिवार का कहना है कि फैज़ान निर्दोष है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।