करोड़ों की जीएसटी चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Apr 08, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - सैदनगर में पुलिस ने मंगलवार को जीएसटी चोरी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 8 करोड़ के भुगतान में जीएसटी की हेरा फेरी की थी। अजीम अहमद और नाजिम नाम के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पहले भी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

करोड़ों की जीएसटी चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

सैदनगर। पुलिस ने मंगलवार को करोड़ों की जीएसटी चोरी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों नें 8 करोड़ के भुगतान में जीएसटी की हेरा फेरी की थी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अजीमनगर थाने में 6 माह पहले जीएसटी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। प्रधान सहायक कार्यालय उपयुक्त मुरादाबाद आदित्य प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था सरकार के 8 करोड़ से अधिक के भुगतान में जीएसटी चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रईसुद्दीन, बुरहानुद्दीन निवासी काशीपुर तहसील सदर रामपुर को आरोपी बनाया था। नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।

इसके अलावा कुछ फर्म भी संदिग्ध पाई गई थी। जांच के बाद कुछ अन्य नाम भी प्रकाश में आए थे। प्रकाश में आए नाम को भी पुलिस ने मुकदमे में शामिल किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। पांच दिन पहले पुलिस नें अजीम अहमद निवासी इमरान चौक जसपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को पुलिस ने एक और अभियुक्त नाजिम पुत्र फकीरा निवासी जामा मस्जिद पुराना मछली बाजार छिपियान जसपुर जनपद उधमसिंह नगर को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।