जीएसटी चोरी के आरोप में एक और गिरफ्तार
रामपुर में जीएसटी चोरी के मामले में अपराध शाखा ने एक आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार किया। यह मामला 4 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें कई आरोपी शामिल थे। गिरफ्तारी के दौरान दो लैपटॉप, एक मोबाइल, 52 सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

रामपुर। थाना गंज पर पंजीकृत करोडो रूपये की जीएसटी चोरी के मामले में अपराध शाखा एवं सर्विलांस की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चार अक्तूबर 2025 को थाना गंज पर उपायुक्त खंड-1 राज्यकर सन्देश कुमार जैन ने जीएसटी प्रपत्रो में हेराफेरी व जालसाजी कर असल के रूप में प्रयोग करना एवं राज्य सरकार के करोडो रूपये की जीएसटी चोरी कर जमा न करने की शिकायत करते हुए केस दर्ज किया था। जिसमें अकील मियां,अधिवक्ता समर्पण जैन और जिया को नामजद किया गया था। इसके बाद एसपी ने इस मामले की विवेचना अपराध शाखा को भेज दी थी।
जिसके बाद विवेचना के दौरान मोहसिन उर्फ मोहसिनउद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम बेगमपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद का नाम प्रकाश में आया। गुरूवार को अपराध शाखा और सर्विलांस की टीम ने मोहसिन उर्फ मोहसिनउद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम बेगमपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो अदद लैपटॉप,एक मोबाईल किपेड, 52 सिम कार्ड एवं अन्य प्रपत्र बरामद हुए है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


