पालिकाध्यक्ष और नगर पालिका ईओ ने पौधारोपण कर दिया धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांधी समाधि परिसर में पोधारोपण कर दिया गया, जिसमें 51 फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए गए। पालिका अध्यक्ष ने तापमान और प्रदूषण की चिंता जताते हुए पोधारोपण का महत्व बताया।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को नगर पालिका की ओर से पालिकाध्यक्ष और नगर पालिका ईओ के संयुक्त तत्वाधान में गांधी समाधि परिसर में पोधारोपण कर धरती बचाओ, जीवन बचाओ और हरा रामपुर, स्वस्थ रामपुर का संदेश दिया।
पोधारोपण का महत्व
कार्यक्रम में कुल 51 फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए गए साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून और अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर ने संयुक्त रूप से नीम, पीपल, बरगद व अशोक के पौधे रोपे।
तापमान और प्रदूषण की चिंता
नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून ने कहा कि आज तापमान लगातार बढ़ रहा है और प्रदूषण शहरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, इसका एकमात्र समाधान पोधारोपण है। उन्होंने हर नागरिक से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करना चाहिए।
हरियाली बढ़ाने का अभियान
ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पर्यावरण बचाने की शपथ
कहा कि पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रोज की जिम्मेदारी है। यदि आज हमने पेड़ नहीं लगाए तो आने वाली पीढ़ियों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा।
सभी ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ
कार्यक्रम के समापन कर सभी ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली।
उपस्थित व्यक्ति
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, स्टेनो विल्सन कुमार, निर्माण लिपिक रफत शेर, लेखाकार हन्नान खां, प्रमुख समाजसेवी मामून खां, नेहरू नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या बबीता सक्सैना, सभासद चेतना आजाद, सभासद तनवीर, सभासद मुईन अंसारी व सभासद शावेज अंसारी आदि उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


