Grand Tiranga Yatra Celebrated by BJP on Independence Day मसवासी में भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsGrand Tiranga Yatra Celebrated by BJP on Independence Day

मसवासी में भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Rampur News - स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजारखाता से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की उपस्थिति में यात्रा में देशभक्ति के नारे लगाए गए और स्थानीय लोगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 17 Aug 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
मसवासी में भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

मसवासी। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को नगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के गांव बिजारखाता से हुआ। यहां से राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए वंदे मातरम्, भारत माता की जय, जय हिंद जैसे जोशीले नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा बिजारखाता से नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रहमतगंज से करीमपुर होकर निकली। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते रहे। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर महेश मौर्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, पूर्व चेयरमैन हरिओम मौर्य, युवा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री परविंदर मौर्य, चमन मौर्य, योगेश सैनी, राजू सैनी प्रधान, विनोद मौर्य, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।